suvichar
✕

द्रौपदी वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने साधा बृजभूषण पर निशाना

कहा कि ऐसे में महिलाओं के सुरक्षित होने की उम्मीद कैसे करें

Updated: सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (15:04 IST)
Congress targeted Brij Bhushan Sharan Singh : कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Bhushan Sharan Singh) की 'द्रौपदी' वाली एक टिप्पणी को लेकर सोमवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा और सवाल किया कि यदि ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित किया जाएगा तो देश में महिलाओं के सुरक्षित होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने यह बात कही।

ALSO READ: बृजभूषण का आरोप, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को बनाया मोहरा
 
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस के हुड्डा परिवार ने वैसे ही पहलवानों को दांव पर लगाकर उनके (सिंह के) खिलाफ साजिश रची जैसे महाभारत में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख सिंह पर पिछले वर्ष कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ जांच की मांग को लेकर कई सप्ताह तक धरना दिया था।

ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट के खिलाफ प्रचार करेंगे बृजभूषण शऱण सिंह?
 
सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह द्वारा की गई यह वीभत्स टिप्पणी है। दुर्भाग्य से भाजपा उन पर लगाम लगाने में असमर्थ है। उन पर लगाम लगाए जाने की जरूरत है, क्योंकि इससे देश की सत्तारूढ़ पार्टी की गलत तस्वीर बनती है।
 
उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ दल में ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित किया जाता है, तो आप इस देश में महिलाओं के सुरक्षित होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना सीट से मैदान में उतारा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख