dharma sangrah

मणिपुर को लेकर मोदी के बयान पर कांग्रेस ने जताया आश्चर्य, कहा- अभी भी स्थिति सामान्य नहीं

Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2024 (15:25 IST)
statement on Manipur : कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का यह दावा हैरान करने वाला है कि मणिपुर में स्थिति सामान्य है, क्योंकि वास्तविकता यह है कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने नई दिल्ली में कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी मणिपुर का कोई उल्लेख नहीं था।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी से राजनीति से ऊपर उठकर वहां की स्थिति को सामान्य बनाने में सहयोग की अपील की और साथ ही 'आग में घी डालने' वालों को आगाह भी किया कि वे ऐसी हरकतें बंद करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मणिपुर के अधिकतर हिस्सों में आम दिनों की तरह स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और दूसरे संस्थान खुल रहे हैं।

ALSO READ: मणिपुर की स्थिति को लेकर संसद में बोले पीएम मोदी, सरकार स्थिति सामान्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत
 
रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि इस मुद्दे पर महीनों की चुप्पी के बाद आज राज्यसभा में 'नॉन-बॉयोलॉजिकल' प्रधानमंत्री ने आश्चर्यजनक दावा किया कि मणिपुर में स्थिति सामान्य है। वास्तविकता में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, जैसा कि आंतरिक मणिपुर के सांसद ने 1 जुलाई को लोकसभा में बताया था।

ALSO READ: मणिपुर को न्याय दिलाइए, Manipur हिंसा की लोकसभा में गूंज
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 3 मई 2023 की रात को हिंसा की शुरुआत के बाद से अभी तक मणिपुर का दौरा नहीं किया है और न ही उन्होंने राज्य के राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की है। रमेश ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण भी इस मुद्दे पर मौन रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

अगला लेख