Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस ने कहा- भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' फिर से चालू हो गई

Updated: रविवार, 2 जुलाई 2023 (21:22 IST)
Maharashtra Politics : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार और पार्टी के 8 अन्य विधायकों के रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वॉशिंग मशीन फिर से चालू हो गई है क्योंकि इनमें से कई नेता भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों का सामना कर रहे थे और अब इन्हें क्लीन चिट मिल गई है।
 
रविवार को राकांपा को तोड़कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश के विकास के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बनने का फैसला किया। अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। राकांपा के आठ नेताओं ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ स्पष्ट रूप से फिर चालू हो गई है। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हुए कई नए सदस्य भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों का सामना कर रहे थे। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के अधिकारी उनके पीछे पड़े थे। अब उन सभी को क्लीन चिट मिल गई है।
 
रमेश ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के अपने प्रयास तेज करेगी। कांग्रेस महा विकास आघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राकांपा भी शामिल हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

अगला लेख