ramcharitmanas

वस्त्र निर्यात को लेकर कांग्रेस का दावा, हमसे आगे निकले वियतनाम और बांग्लादेश

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (19:33 IST)
Congress's claim regarding textile export : कांग्रेस ने वस्त्र निर्यात के मामले में पिछले एक दशक में वियतनाम के भारत से आगे निकलने को लेकर गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सोई हुई थी। वियतनाम का वस्त्र निर्यात दोगुने से अधिक है और बांग्लादेश का भारत के मुकाबले 3 गुना से अधिक है।
ALSO READ: मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से, कांग्रेस सांसद चन्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर भी साझा की जिसमें 'ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव डेटा' का हवाला देते हुए दावा किया गया कि 2023-24 में भारत का वस्त्र निर्यात 14.5 अरब डॉलर था जो 2013-14 में 15 अरब डॉलर था। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री (निर्मला सीतारमण) ने रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए के श्रम आधारित क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
ALSO READ: NEET को लेकर शिक्षामंत्री प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...
2013-14 में भारत का वस्त्र निर्यात 15 अरब डॉलर था, जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर था। 2023-24 में वस्त्र निर्यात 14.5 अरब डॉलर से कम था। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले दशक में वियतनाम और बांग्लादेश हमसे आगे निकल गए। वियतनाम का वस्त्र निर्यात दोगुने से अधिक है और बांग्लादेश का भारत के मुकाबले तीन गुना से अधिक है। रमेश ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट रूप से और पूरी तरह से खुदकुशी का मामला है। केंद्र सरकार सोई हुई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख