dharma sangrah
✕

कांग्रेस ने युवाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र, किए बड़े वादे...

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (12:41 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश चुनाव में युवाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने दावा किया कि इसे युवाओं से बात कर जारी किया गया है। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश किया है। 
 
इस अवसर पर राहुल ने कहा कि यूपी में युवा हर घंटे 880 नौकरियां खोते हैं। हम नया उत्तरप्रदेश बनाना चाहते हैं। यहां के युवाओं के लिए एक विजन की जरूरत है।

राहुल ने कहा कि हम नफरत नहीं फैलाते, हम लोगों को जोड़ते हैं, हम युवाओं की ताकत के साथ एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में युवाओं को एक नए ‘विजन’ की जरूरत है, राज्य को वह ‘विजन’ कांग्रेस ही दे सकती।

प्रियंका ने कहा कि यूपी में युवाओं के लिए रोजगार का सिर्फ वादा किया जाता है। यूपी में युवा रोजगार के लिए परेशान है।
 
युवाओं से कांग्रेस के वादे
-20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी
-8 लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी की गारंटी
-प्राथमिक स्कूल में खाली 1.5 लाख पद भरे जाएंगे।
-बेसिक शिक्षा में हेड मास्टर पद पर 1 लाख भर्ती
-30 साल के कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता।
-5 हजार करोड़ का स्टार्ट अप फंड जारी किया जाएगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख