sawan somwar

पीएम की सुरक्षा में चूक पर बवाल, वायरल वीडियो में दिखे भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस ने उठाया सवाल...

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (12:53 IST)
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा में चूक का मामला शुक्रवार को भी गरमाया रहा। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस में सियासी जंग छिड़ गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री के काफिले के पास भाजपा कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।
 
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि पीएम की सुरक्षा देश का कर्त्तव्य है और देश की सुरक्षा पीएम की जिम्मेदारी। मगर सवाल ये है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम के इतना नजदीक क्यों आने दिया और अगर आने दिया, तो फिर पंजाब को बदनाम क्यों किया गया?
 
 
इस मामले में पंजाब की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सीएम चन्नी से कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मामले में पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पूरे तरीके से बंदोबस्त  किया जाना चाहिए।
 
सीएम चन्नी ने बताया कि अंतिम समय में पीएम के कार्यक्रम में बदलाव हुआ था। पीएम मोदी को हेलीकॉप्टर से जाना था, लेकिन अचानक उनका सड़क मार्ग से जाने का प्लान बन गया। इसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जिस जगह रास्ता रोककर बैठे थे, वहां से एक किलोमीटर पहले ही पीएम का काफिला रोक दिया गया था? 
 
मामले पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट : इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के महापंजीयक को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी रिकॉर्ड संरक्षित करने का निर्देश दिया।
 
शीर्ष अदालत ने पंजाब, उसकी पुलिस तथा केन्द्रीय एजेंसियों को सभी रिकॉर्ड उच्च न्यायालय के अधिकारी को देने का निर्देश दिया। अदालत ने खामियों की जांच के लिए केन्द्र और पंजाब सरकार द्वारा गठित अलग-अलग समितियों को सोमवार तक कोई कार्रवाई ना करने को कहा।
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख