biodatamaker
✕

संसद में हंगामा, कांग्रेस ने उठाए 2जी घोटाले पर सवाल...

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (12:26 IST)
नई दिल्ली। 2-जी घोटाले में अदालत के फैसले को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई।
 
इस मामले पर राज्यसभा में एक बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद ने कहा कि जिस घोटाले के कारण सरकार गई, वह हुआ ही नहीं।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी घोटाले पर सवाल उठाते हुए पूर्व कैग विनोद राय से मामले पर माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरी जीरो लॉस वाली बात सही साबित हुई। 

कांग्रेस ने इस मामले को उठाने वाले पूर्व महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय से माफी की माँग करते हुए कहा है कि उन्हें सभी मौजूदा पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैग का आरोप अनुमानों पर आधारित था, और अनुमान न्यायिक प्रक्रिया में टिक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राय को देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही मौजूदा सरकार ने जिन पदों पर उनकी नियुक्ति की है उन्हें सभी से इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
मोइली ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम में बिना बोली के स्पेक्ट्रम आवंटन का फैसला पूर्ववर्ती राजग सरकार का था। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की मनमोहन सरकार ने तो बोली के आधार पर आवंटन करने की व्यवस्था शुरू की। इसलिए, यदि यह अपराध है तो इसके लिए राजग सरकार को दोषी ठहराया जाना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय के धन शोधन मामले में ए. राजा और कनिमोझी सहित सभी 19 आरोपियों को बरी किया।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख