dharma sangrah
✕

CMP को लेकर कांग्रेस, NCP और शिवसेना के बीच बैठक, क्या महाराष्‍ट्र में बनेगी सरकार

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (20:06 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस और राकांपा की संभावित गठबंधन सरकार से पहले यहां गुरुवार को तीनों दलों के नेताओं ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (CMP) पर चर्चा के लिए बैठक की। इसे सरकार बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
 
एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले तीनों दलों के वरिष्ठ नेताओं को मसौदे को स्वीकृति देनी होगी।
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के बीच शासन के साझा एजेंडे पर सहमति बनाने हेतु कई दौर की बातचीत हुई जिसे न्यूनतम साझा कार्यक्रम कहा जाएगा।' हालांकि पिछले कुछ दिनों के माहौल से विपरीत गुरुवार की बैठकें शोरगुल से दूर रहीं।
 
राकांपा विधायक और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया था कि कांग्रेस और उनके दल के नेताओं के बीच होने वाली बैठक टल गयी और वह बारामती जा रहे हैं। हालाँकि बाद में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि उनके भतीजे अजित पवार ने ऐसा बयान मीडिया से बचने के लिए दिया था।
 
राकांपा के एक प्रवक्ता ने बाद में कहा था कि बैठक चल रही है। एक नेता ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा नेताओं को बुधवार को मीडिया से बचना था। अब गोपनीयता बरती जा रही है।
 
इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई में मंगलवार को ठाकरे के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बैठक की बात को अफवाह करार दिया।
 
राउत ने ट्वीट किया कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अहमद पटेल के साथ बैठक की और हमने कोई समझौता कर लिया है। उद्धव ठाकरे की ओर से मैं यह साफ करना चाहता हूँ कि यह झूठ है और जानबूझकर फैलाया जा रहा है। कांग्रेस और राकांपा के साथ हमारी बातचीत चल रही है।
 
इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सुबह कहा था कि राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख