Daily Horoscope
✕

कांग्रेस विधायक ने कहा, भारत में राम मंदिर नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (19:49 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री रोशन बेग ने गुरुवार को सवाल किया कि राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? उन्होंने कहा कि मुसलमान अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।
 
राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश लाने के कथित प्रयास के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बेग ने पूछा कि केंद्र में भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पिछले साढ़े चार साल से क्या कर रही थी।
 
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में चुनाव का माहौल है और अचानक ही उन्होंने (भाजपा) राम मंदिर के बारे में बात शुरू कर दी है। 2019 में लोकसभा चुनाव होना है, इसलिए वे बात कर रहे हैं। 
 
कांग्रेस विधायक ने सवाल किया, 'जब मामला अदालत के सामने है तो वे अध्यादेश लाने के बारे में बात कर रहे हैं। पिछले साढ़े चार साल से वे क्या कर रहे थे?'
 
उन्होंने कहा, 'ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी, जीएसटी, नोटबंदी, बेरोजगारी का असर है...लोग खुश नहीं हैं, इसलिए भाजपा मंदिर का मुद्दा उठा रही है। हम इससे ऊब चुके हैं।' 
 
बेग ने कहा कि मैंने कहा था और दोहरा रहा हूं, राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? हम अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका। चुनाव के पहले समाज के ध्रुवीकरण का प्रयास नहीं करें। मैं चाहता हूं कि हिंदू और मुसलमान शांति से रहें। यह मुद्दा कितना खिंचेगा? (भाषा) 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

अगला लेख