dharma sangrah

बंगलुरु से गुजरात पहुंचे 44 कांग्रेसी विधायक, अमित शाह ने डाला डेरा

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2017 (07:37 IST)
गुजरात में 8 अगस्त को होने वाले राज्य सभा चुनाव से पहले बेंगलुरु शिफ्ट किए गए कांग्रेस विधायक सोमवार सुबह वापस अहमदाबाद पहुंच गए हैं। उन्हें अहमदाबाद में ही एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि विधायकों को 29 जुलाई से बेंगलुरु ईगलटर्न रिसॉर्ट में ठहराया गया था जहां से वो बीती रात अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को राज्य सभा चुनाव के लिए गुजरात विधानसभा में वोटिंग होनी है।
 
अमित शाह ने डाला गुजरात में डेरा : गुजरात में तीन राज्यसभा सीटों पर आठ अगस्त को हो रहे चुनाव को लेकर तेज हो गयी गहमागहमी के बीच भाजपा के तीन में से एक उम्मीदवार तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के यहां थलतेज आवास पर बैठकों का दौर जारी रहा। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी और गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा भी शामिल हुए। 
भाजपा के सचेतक पंकज देसाई के अनुसार चुनाव के पहले पारंपरिक तौर पर राजधानी गांधीनगर में विधायक दल की एक बैठक होगी, जिसमें अहमदाबाद के नाराणपुरा के निवर्तमान विधायक के तौर पर शाह भी शिरकत करेंगे। शाह शनिवार शाम ही यहां पहुंच गए थे और वह बुधवार तक यहीं रहेंगे। 
 
राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा की ओर से अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए बलवंतसिंह राजपूत उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल मैदान में हैं।
 
182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के एक बागी समेत 122, कांग्रेस के 51 (बागी वाघेला गुट के सात विधायकों समेत) तथा राकांपा के दो और जदयू का एक विधायक है। शाह और ईरानी की जीत लगभग पक्की है।
 
राजपूत तथा पटेल, जो पांचवी बार राज्यसभा में चुने जाने के लिए मैदान में हैं, के बीच मुकाबला है। पटेल ने जीत के लिए जरूरी 45 मतों का आंकडा होने का दावा किया है। उन्होंने जदयू और राकांपा तथा भाजपा के एक बागी नलिन कोटडिया के समर्थन का दावा किया है। चुनाव में नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प होने से भी परिदृश्य रोचक हो गया है। (एजेंसी)
Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

LIVE: JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के सिलसिले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

गुलामी की जंजीरों से निकला आइसक्रीम को स्वाद देने वाला वनीला

अगला लेख