biodatamaker
✕

कांग्रेस ने खारिज की जयराम रमेश की टिप्पणी

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (23:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की इस टिप्पणी को मंगलवार को सिरे से खारिज कर दिया कि पार्टी के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है और कहा कि ये उनके निजी विचार हैं। 
             
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रमेश की इस टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि यह सच है कि कांग्रेस चुनौतियों के दौर से गुजर रही है, लेकिन यह कहना ठीक नहीं है कि उसके सामने अस्तित्व का संकट है। 
     
सुरजेवाला ने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का सिद्धांत और नीतियां मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि रमेश ने जो कुछ भी कहा है कि वह उनके निजी विचार हो सकते हैं। कांग्रेस इससे सहमत नहीं है। 
       
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आपस में मिल-बैठकर पार्टी फोरम के अंदर विचार-विमर्श करना चाहिए और सार्वजनिक रूप से बयान देने से पहले पार्टी से अनुमति लेनी चाहिए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रमेश ने कल कहा था कि कांग्रेस अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। 
 
उन्होंने कहा था कि सल्तनत चल गई है लेकिन पार्टी के नेता अब भी सुल्तान की तरह बर्ताव कर रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से पेश चुनौतियों से निपटने के लिए पार्टी नेताओं को सामूहिक प्रयास करना होगा। (वार्ता)
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख