शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. congress bjp on Election commission before gujrat election
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (12:00 IST)

चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने कसा तंज, भाजपा ने किया पलटवार

चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने कसा तंज, भाजपा ने किया पलटवार - congress bjp on Election commission before gujrat election
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस और भाजपा में इस संवैधानिक संस्था को लेकर तकरार हो गई। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर तंज कसा तो भाजपा ने इस पर पलटवार करने में देर नहीं की।
 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान है। ये निष्पक्ष चुनाव कराता है।
 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद ने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही कांग्रेस ने दोनों राज्यों में हार के डर से अपनी बहानेबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर निशाना, क्योंकि राहुल को है बचाना। परिवार तंत्र की लोकतंत्र के प्रति सशर्त प्रतिबद्धता है। जब वे चुनाव जीतते हैं तो आयोग ठीक हो जाता है।
 
इस पर भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने भी पलटवार किया है। देवरिया से भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया, ‘लड़ने से पहले ही मान ली हार, बाकी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड में भी यही आयोग था।’
 
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे गुजरात चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। राज्य में 2 चरणों में मतदान हो सकता है। चुनाव परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनावों के साथ ही की जा सकती है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
क्यों अबकी बार आसान नहीं है गुजरात में भाजपा की राह, जानिए क्या हैं बड़ी चुनौतियां?