ramcharitmanas
✕

सोमवार को कांग्रेस का भारत बंद, 21 विपक्षी दलों ने किया समर्थन, कई कारोबारी संगठन भी साथ

Updated: रविवार, 9 सितम्बर 2018 (20:50 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और रुपए के अवमूल्यन के मुद्दे पर बुलाए गए राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है वे इस दौरान शांति बनाए रखें और किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन में शामिल न हों।
 
कांग्रेस ने कहा कि कई चैंबर ऑफ कॉमर्स और कॉरोबारी संगठनों के अलावा 21 विपक्षी दल इस भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। पार्टी की मांग है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाए जिससे तेल के दामों में 15 से 18 रुपए तक गिर सकते हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बंद को हिंसा मुक्त बनाने का अनुरोध करता हूं। हम महात्मा गांधी की पार्टी के हैं और हमें अपने आप को किसी हिंसा से नहीं जोड़ना चाहिए।'
 
रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए। रविवार को पेट्रोल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
 
माकन ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि भाजपा की यहां हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कच्चे तेल के बढ़ते दामों पर चुप्पी साधे रखी गई और महंगाई या रुपए के अवमूल्यन पर कोई चर्चा नहीं हुई। ये ऐसे मामले हैं जो सीधे आम आदमी से जुड़े हैं। 
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख