sundarkand
✕

स्वामी परमाणु विखंडनीय सामग्री, इसे तो फटना ही है : कांग्रेस

Updated: मंगलवार, 28 जून 2016 (09:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने विवादास्पद भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी को सत्तारूढ़ दल द्वारा संसद में लाई गई ‘परमाणु विखंडनीय सामग्री’ करार देते हुए उन पर परोक्ष हमला किया और कहा कि इसे तो फटना ही है।
 
पार्टी प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने स्वामी का नाम लिए बगैर कहा, 'उन्होंने परमाणु विखंडनीय सामग्री संसद में लाई है और इसे वहां रखा है। यह उन पर ही फटेगा। वित्त मंत्री जेटली इस विस्फोट को महसूस कर रहे हैं।
 
जेटली, आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों पर स्वामी के हमलों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि संप्रग शासन के दौरान ऐसी चीज कभी नहीं हुई।
 
उन्होंने कहा कि अब स्वामी के हमलों को प्रधानमंत्री द्वारा नामंजूर करने का अब क्या मतलब रह गया जब आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पहले ही दूसरे कार्यकाल के लिए ना कह चुके हैं। वह इस मुद्दे पर एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
 
सिब्बल ने कहा, 'मोदीजी, संवाददाता सम्मेलन कीजिए। हमारे पत्रकारों को आपसे सवाल करने दीजिए। यह एक व्यक्ति के साथ साक्षात्कार से कहीं ज्यादा अच्छा है।'
 
आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने पर सिब्बल ने प्रधानमंत्री एवं भाजपा पर हमला किया और कहा कि आप कैसे आपातकाल की बरसी कर सकते हैं और कैसे आप आपातकाल पर मन की बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से मौन आपातलकाल है और यहां तक भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खतरे की बात की थी। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख