ganesh chaturthi

एनएसजी पर ईमानदार नहीं रहे हैं मोदी: कांग्रेस

Updated: मंगलवार, 21 जून 2016 (08:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर एनएसजी मामले को लेकर ‘अनुपयुक्त उत्साह’ पैदा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ईमानदार नहीं रहे हैं।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार को एनएसजी में भारत के प्रवेश को बाधित करने के चीन के रुख से निपटना चाहिए। यह अंतरराष्ट्रीय समूह परमाणु ईंधन और प्रौद्योगिकी पर नियंत्रण रखता है।
 
शर्मा ने कहा कि चीन ने अब एक रुख अख्तियार किया है और सरकार को इससे पार पाना चाहिए और अनुपयुक्त उत्साह पैदा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ईमानदार नहीं रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के दावों के विपरीत एनएसजी की पहले की बैठकों में भारत की सदस्यता संबंधी आवेदन एजेंडे में नहीं था। सरकार को अब इस बात पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि जब एनएसजी ने भारत को 2008 में छूट दी थी तो बड़ी संख्या में सदस्य देशों ने इसे समर्थन दिया था और वही देश आज भी उसे समर्थन दे रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि यह नया घटनाक्रम है, तो ऐसा नहीं है। भारत का आवेदन वहां था। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी सभी ने 2008 में हमें समर्थन दिया था। अब यह भारत की औपचारिक सदस्यता का सवाल है। (भाषा) 
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

अगला लेख