dharma sangrah

कांग्रेस ने मोदी पर लगाया यह गंभीर आरोप...

Updated: रविवार, 18 मार्च 2018 (11:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'व्यक्ति केन्द्रित विदेश नीति' पर अमल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बड़े देशों के साथ भारत के संबंधों को संभाल नहीं पाई है और इसमें दृष्टि तथा दिशा का अभाव है। पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी की विदेश नीति को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।
 
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में विदेश नीति पर पेश प्रस्ताव में पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और नरसिंह राव के कार्यकाल की विदेश नीति की जहां जमकर तारीफ की गयीं, वहीं वर्तमान मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर उनपर जमकर निशाना साधा गया।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की ओर से पेश प्रस्ताव में कहा गया, 'विदेश नीति सदा मजबूत राष्ट्रीय सहमति के साथ तालमेल बैठा कर चलती रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार ने इसे बाधित कर दिया और गलत सलाह पर आधारित उसके कदमों ने राष्ट्रीय सहमति को भंग किया है।' 
 
कांग्रेस ने आरोप लगाया, 'सरकार बड़े देशों के साथ के संबंधो को सही ढंग से नहीं संभाल पाई है। उसकी विदेश नीति को लेकर भ्रम की स्थिति है और इसमें दृष्टि और दिशा का अभाव है।' प्रस्ताव में दावा किया गया है, 'प्रधानमंत्री ने व्यक्ति केन्द्रित विदेश नीति को आगे बढ़ाया है।' 
 
प्रस्ताव पेश करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि विदेश नीति 'इवेंट मैनजमेंट और फोटो ऑपर्चुनिटी' नहीं हो सकती। इसके लिए गम्भीरता की जरूरत होती है। (भाषा) 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

काशी पहुंचा 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल, निवेश से संस्कृति तक बढ़ेगा भारत-जापान सहयोग

अगला लेख