ramcharitmanas

कांग्रेस का बड़ा हमला, ई-वे बिल अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला कदम

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (14:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जीएसटी के ई-वे बिल को देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला मोदी सरकार का एक और कदम करार दिया है।
 
पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को ट्वीट किया कि देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाले नोटबंदी और जीएसटी की नाकामी से भी भाजपा सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा। अब 'ई-वे बिल' ने भी विफलता की ओर कदम बढ़ाया।
 
पार्टी ने ई-वे बिल को लेकर आ रही दिक्कतों संबंधी एक खबर की खबर को भी पोस्ट किया है। उसने किसानों की समस्या को लेकर भी सरकार पर हमला किया और कहा कि सरकार किसानों की समस्या के समाधान के लिए अब भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
 
गौरतलब है कि ई-वे बिल एक फरवरी से लागू किया जाने का सरकार ने एलान किया था लेकिन इसका पोर्टल ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है जिससे कारोबारियों को भारी दिक्कत हो रही है। सरकार का कहना है कि ट्रांसपोर्टरों को 50 हजार रुपए से ज्यादा का सामान एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य है। इससे पारदर्शिता आएगी और कर चोरी रोकी जा सकेगी। 
 
ई-वे बिल को सरकार ने 31 जनवरी तक 15 दिन के लिए ट्रायल के आधार पर शुरू किया था और एक फरवरी से इसे लागू किया जाना था लेकिन इसमें तकनीकी खामियां आ रही है जिससे इसे लागू करना कठिन हो रहा है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख