biodatamaker

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, देश में सब कुछ ठीक का दावा आधारहीन

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (15:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने देश की प्रगति को रोक दिया है और आर्थिक विकास को लेकर उसके पास सोच, समझ और दृष्टि नहीं है इसलिए असलियत छिपाने के लिए वह सब कुछ ठीक होने का आधारहीन दावा कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी के जो आंकड़े सामने आए हैं वे चौंकाने वाले हैं। कई दशकों से तीसरी तिमाही के आंकड़े अक्सर मजबूत रहे हैं लेकिन इस बार सात साल में इस तिमाही की जीडीपी दर सबसे कम होकर 4.7 प्रतिशत बताया गई है जो वास्तव में इससे भी बहुत कम है। दशकों में पहली बार जीडीपी में ऐसी गिरावट दर्ज की गई है और यह सरकार की दिशाहीन आर्थिक नीति का परिणाम है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार का आर्थिक स्थिति में सुधार का दावा आधारहीन है। सरकार ने खुद कहा है कि सालाना जीडीपी का उसने जो अनुमान व्यक्त किया है वह उससे भी कम हो गया है। देश में बड़ी संख्या में कारखाने बंद हो रहे हैं, आटोमोबाइल क्षेत्र में दस या 15 दिन महीने में काम हो रहा है जबकि वहां पहले एक दिन में तीन-तीन शिफ्ट में काम होता था।
 
उन्होंने कहा कि देश में निर्माण नहीं हो रहा है, रोजगार लगातार टूट रहा है, निवेश गिर गया है, निर्यात कम हुआ है। लोगों के पास पैसा नहीं है इसलिए मांग निरंतर गिर रही है और आपूर्ति भी कम हो रही है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को वास्तविकता को नकारे बिना गांव तक लोगों की आय बढाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना-मनरेगा को 150 दिन कर दिहाड़ी पांच सौ रुपए प्रति दिन करने का तत्काल फैसला लेना चाहिए।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के प्रति संवेदनहीन है और उसका पूरा ध्यान सिर्फ पूंजीवादी व्यवस्था के पोषण पर है इसलिए वह पूंजीपतियों को कर में छूट दे रही है।
 

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

Jharkhand Student Protest : रांची में उग्र हुए छात्र, तोड़े बैरिकेड्‍स, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, झड़प के साथ लाठीचार्ज

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

अगला लेख