Hanuman Chalisa
✕

शौर्य चक्र विजेता कर्नल का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिजन कर रहे 2000 किमी का सफर

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (00:03 IST)
नई दिल्ली। देश में लागू लॉकडाउन के बीच सेना के वीरता पुरस्कार अधिकारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके परिजन 2 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी का सफर सड़क के रास्ते तय कर रहे हैं। दिवंगत अधिकारी के परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कैंसर से पीड़ित शौर्य चक्र विजेता कर्नल एनएस बाल का गुरुवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

दिवंगत अधिकारी के भाई नवतेज सिंह बाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर से शुरू हुई परिवार की यात्रा के बारे में लिख रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया था, फिलहाल मेरे परिजन दिल्ली में हैं और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं।

उन्होंने दोबारा ट्वीट किया, सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद! हम वडोदरा पहुंचने वाले हैं। सुरक्षाबलों की ओर से रास्ते में बहुत मदद और सहयोग मिला है। अगर सबकुछ सही रहा तो हम कल रात बेंगलुरु पहुंच जाएंगे।

वहीं शनिवार को नवतेज सिंह बाल ने ट्वीट किया, ताजा जानकारी। हम बेंगलुरु से 650 किलोमीटर दूर हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से बहुत सहयोग मिल रहा है। हर कोई आगे आकर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शानदार काम कर रहा है।भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है।

सेना के कुछ सेवानिवृत्‍त अधिकारियों ने इस बात पर अफसोस जताया है कि इतने अलंकृत अधिकारी के परिजन को अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के सड़क के रास्ते इतना लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

पूर्व सेना प्रमुख (सेवानिवृत्‍त) वीपी मलिक ने कर्नल बाल के भाई की पोस्ट पर जवाब देते हुए ट्वीट किया, विनम्र संवेदना! आपकी यात्रा शुभ रहे। भारत सरकार की ओर से कोई मदद न मिलना दुखद। नियम कोई पत्थर की लकीर नहीं। विशेष परिस्थितियों में उनमें संशोधन किया जा सकता है या बदला जा सकता है।(भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख