• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Collection from new schemes of mutual fund companies declined
Written By
Last Modified: रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (12:49 IST)

म्यूचुअल फंड्स को बड़ा झटका, नई योजनाओं से संग्रह 38 फीसदी घटा

म्यूचुअल फंड्स को बड़ा झटका, नई योजनाओं से संग्रह 38 फीसदी घटा - Collection from new schemes of mutual fund companies declined
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड कंपनियों के नई योजनाओं (एनएफओ) से संग्रह में बीते साल गिरावट आई है। संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) ने 2022 में एनएफओ से कुल 62000 करोड़ रुपए का संग्रह किया, जो 2021 की तुलना में 38 प्रतिशत की गिरावट है।

हालांकि बीते साल म्यूचुअल फंड कंपनियों ने अधिक संख्या में नई योजनाएं पेश कीं। बीते साल कुल 228 नई योजनाएं लाई गईं। यह 2021 के 140 के आंकड़े से कहीं अधिक है। आंकड़ों से पता चलता है कि बीते साल कोष प्रबंधकों ने निश्चित आय की श्रेणी पर ध्यान केंद्रित किया। पिछले साल की तुलना में 2022 में निश्चित आय की एनएफओ की संख्या दोगुना हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर साल 2022 में 179 ‘ओपन-एंड फंड’ और 49 ‘क्लोज्ड-एंड फंड’ पेश किए गए। इनके जरिए कुल 62,187 करोड़ रुपए जुटाए गए। वहीं 2021 में 140 एनएफओ के जरिए 99,704 करोड़ रुपए की राशि जुटाई गई थी। 2020 में 81 नई योजनाओं के जरिए 53,703 करोड़ रुपए जुटाए गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)