Hanuman Chalisa

Weather : देश के इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर का भी दिखेगा प्रकोप, जानिए क्यों?

सोमवार, 2 नवंबर 2020 (14:49 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली सोमवार को पारा लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो अब तक का इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
 
आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक सामान्यत: सफदरजंग वेधशाला नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री दर्ज करती है और आखिरी सप्ताह में पारा 11-12 डिग्री तक नीचे जाता है। यह वेधशाला शहर का मौसम आंकड़ा देती है।
 
ला नीना के प्रभाव के चलते सर्दियों में शीतलहर तेज चलेगी, जिससे आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक नवंबर और दिसंबर के पहले 15 दिन धीरे-धीरे तापमान गिरेगा, वहीं दिसंबर के 15 दिन बाद पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलेंगी जिससे कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। 
क्या होता है ला नीना प्रभाव : प्रशांत महासागर में पानी और हवा के सतही तापमान से ही बारिश, गर्मी और ठंड का पैटर्न तय होता है। ला-नीना प्रभाव में प्रशांत महासागर में दक्षिणी अमेरिका से इंडोनेशिया की तरफ हवाएं चलती हैं, जो सतह के गरम पानी को उड़ाने लगती हैं। इसका असर ये होता है कि सतह पर ठंड पानी उठने लगता है। इससे सामान्य से ज्यादा ठंडक पूर्वी प्रशांत के पानी में देखी जाती है। ला नीना प्रभाव के चलते ठंड में हवाएं तेज चलती हैं। इससे भूमध्य रेखा के पास सामान्य से ज़्यादा ठंड हो जाती है। इसी का असर मौसम पर पड़ता है।
 
इन राज्यों में रहेगा शीत लहर का असर: शीतलहर के प्रकोप में रह सकते हैं ये राज्य- जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को कवर करेगा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के माध्यम से और तेलंगाना।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख