Hanuman Chalisa

अगले 5 दिनों तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत, इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

Updated: मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (08:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में लोगों को अगले 5 दिनों तक ठंड की ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में 26 जनवरी के बाद तेज शीतलहर चलने का अनुमान है। हालांकि बारिश के आसार तो नहीं हैं मगर सर्द हवाओं का दौर अभी चलेगा। 
 
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्‍ट्र के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। अगले 2 से 3 दिन पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बंगाल, दिल्ली, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
 
मध्यप्रदेश ठंड की चपेट में : मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और राज्य न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
 
आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि इंदौर में कड़ाके की ठंड रही और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख