Daily Horoscope
✕

Weather Prediction : 11 और 12 जनवरी से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, उत्तर भारत में शीतलहर

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (18:30 IST)
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तरी भारत में फिर से शीतलहर चलने लगी है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है।

शिमला में बर्फबारी के कारण 6 राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर दिया गया है। हिमपात से सूबे के करीब 100 मार्ग बंद हो गए हैं।
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से लोग परेशान, पुलिस ने बचाई 43 पर्यटकों की जान
केलोंग में सबसे कम माइनस 7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बर्फबारी के कारण रास्ते जाम होने से सैकड़ों गाड़ियां रास्तों में फंस गई हैं जिससे जाम लग गया है और सैलानी परेशान हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बर्फबारी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जमा बर्फ ने सैकड़ों रास्ते बंद कर दिए।
ALSO READ: Weather Prediction : आने वाले दिनों में हो सकती है भारी बर्फबारी, जनवरी में दिसंबर से ज्यादा पड़ेगी ठंड
पुलिस ने राज्य में 43 पर्यटकों की जान बचाई। मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली वेबसाइट स्कायमेट के मुताबिक 11 जनवरी से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर फिर से आने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के विभिन्न हिस्से में अगले 3 दिनों में बारिश का अनुमान है। ऐसे में राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को खड़ी फसल को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
 
मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती प्रवाह के कारण शुक्रवार सुबह तक अधिकतर जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख