Daily Horoscope
✕

Weather update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण जारी रहेगी ठंड की ठिठुरन, 7 से 15 डिग्री रह सकता है तापमान

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (11:27 IST)
नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से उत्तर के राज्यों में सर्द की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी ऐसी ही सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने उत्तरी भारत के राज्यों में दिन का तापमान 7 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है।
ALSO READ: शिमला से कुफरी तक पर्यटन स्थलों पर रातभर बर्फबारी, जानिए कहां गिरी कितनी बर्फ
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 2-3 दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। 17 दिसंबर को भी दिन का तापमान कम रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 दिसंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है जिससे ठंड बढ़ सकती है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों समेत बिहार, झारखंड, राजस्थान और पूर्वोत्तर के कई राज्य कोहरे की चपेट में हैं। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को फिर से बर्फबारी हुई और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को शीतलहर जारी रही।
 
दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उधर भारी कोहरे के कारण चंडीगढ़ में कई उड़ानें बाधित हो गईं। जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिल्ली के लोगों ने सोमवार को भी शीतलहर का सामना किया।
 
दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को दिल्ली में 16 साल बाद सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। इससे पहले 25 दिसंबर, 2003 को पारा 12.3 डिग्री तक गिर गया था। मौसम विभाग ने बुधवार तक ऐसी ठंड रहने का अनुमान जताया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख