Daily Horoscope
✕

Weather alert : नए साल के जश्न पर शीतलहर की मार, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (00:31 IST)
नई दिल्ली। पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोरोना प्रकोप के बीच मौसम का पूर्वानुमान कहता है कि नए साल पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर की आशंका है।
 
उत्तराखंड में जगह-जगह हिमपात : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह-जगह हिमपात हुआ। विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय से सर्द और शुष्क उत्तरी एवं उत्तरी- पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही है जिससे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली भी मंगलवार को शीतलहर से ठिठुरती रही और यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather update : दिल्‍ली में 4 दिन रहेगा घना कोहरा, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
पूरी दिल्ली का औसत तापमान बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।विभाग के अनुसार आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यदि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, तो मौसम विभाग शीतलहर घोषित कर देता है। तापमान के 2 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाने पर अत्यंत भीषण शीतलहर की घोषणा की जाती है।

मौसम विभाग ने कहा कि तापमान नववर्ष की पूर्व संध्या पर और भी गिर सकता है। कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर मध्यम हिमपात हुआ और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों चेहरे खिल गए, क्योंकि उन्हें नए साल पर कारोबार के तेज होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में सुबह 7 बजे हिमपात होने लगा और उसके कई घंटे बाद पड़ोस के बडगाम और पुलवामा जिलो में भी बर्फबारी होने लगी। अधिकारियों के अनुसार स्की -रिसोर्ट गुलमर्ग में 7 इंच ताजा बर्फबारी हुई जबकि पहलगाम एवं सोनमार्ग में 3 से 4 इंच हिमपात हुआ।
ALSO READ: Weather update: जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, शिमला और मनाली में कई रास्ते अवरुद्ध
गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान : अधिकारियों के अनुसार नए साल से पहले हुए हिमपात की वजह से अनेक घरेलू पर्यटक और स्थानीय लोग गुलमर्ग और पहलगाम पहुंच रहे हैं। श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रहा। पहलगाम, गुलमर्ग, काजीगुंड, कुपवाड़ा और कोकरनाग में पारा शुन्यू से क्रमश: 3 डिग्री, 7.5 डिग्री, 0.4 डिग्री, 1 डिग्री और 3 डिग्री नीचे तक लुढक गया। गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उधमपुर में पहाड़ी पर्यटन स्थल पटनीटॉप, और डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, कठुआ, रियासी और रामबन के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को शीतलहर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश में सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: बर्फ की चादर में लिपटा मां वैष्णो देवी भवन, कम संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 6 डिग्री : उन्होंने बताया कि किन्नूर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि डलहौजी, मनाली, कुफरी, सेओबाग, सोलन एवं भुंतर में क्रमश: शून्य के नीचे 2.9, शून्य के नीचे 2.6 एवं शून्य के नीचे 0.2, शून्य के नीचे 1.5, शून्य के नीचे 0.4 एवं शून्य के नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई। दोनों राज्यों में हिसार के अलावा, नारनौल, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।
ALSO READ: Weather update : बर्फीली हवाओं ने ढाया कहर, दिल्ली में कड़ाके की ठंड
हिसार में तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम : मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दोनों राज्यों में सुबह कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गई। हरियाणा के नारनौल में भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के करनाल, सिरसा, रोहतक और अंबाला में तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.5 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब में भी ठंड का कहर जारी : पंजाब में भी ठंड का कहर जारी रहा, जहां लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हलवारा में तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और आदमपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला और पठानकोट में भी रात बेहद ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस, 2.9 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में तेज और ठंडी उत्तरी हवाओं के असर के चलते मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
 
माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे : राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में जमाव बिन्दू शून्य डिग्री, सीकर में शून्य से नीचे 1 डिग्री, पिलानी- भीलवाड़ा में 01-01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तोडगढ़-डबोक में 2-2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर-अजमेर में 4 4 डिग्री सेल्सियस, अलवर-सवाईमाधोपुर-बूंदी में पांच-पांच डिग्री सेल्सियस, राजधानी जयपुर-जोधपुर-फलौदी में 6-6 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख