Hanuman Chalisa
✕

Weather Update: राजस्थान में शीतलहर की स्थिति, यूपी में छाया घना कोहरा

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (08:53 IST)
नई दिल्ली। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और उस से सटे हुए बिहार पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के ऊपर दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश तक फैली हुई है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 1 जनवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। दिल्ली और एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के एक या दो इलाकों में शीतलहर की स्थिति पैदा हो गई है।

ALSO READ: दिल्ली में 3 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बढ़ने का अनुमान, तापमान में आएगी और भी गिरावट
 
स्काईमेट के अनुसार ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। विदर्भ के कुछ हिस्सों, ओडिशा के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मध्य और पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों तथा तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई और मराठवाड़ा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।



ALSO READ: बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, शीतलहर से बढ़ा सर्दी का सितम
 
अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति तेज हो सकती है। हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। 1 से 3 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। पश्चिमी हिमालय में 4 जनवरी से बारिश और हिमपात की गतिविधियां काफी बढ़ जाएंगी।



दिल्ली में जारी है सर्द हवाओं का कहर : देश की राजधानी दिल्ली में जारी सर्द हवाओं का कहर के बीच गुरुवार को तापमान जबर्दस्त गोता लगाते हुए 3.4 डिग्री पर जा पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4 अंक नीचे है। 4 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है, क्योंकि 4 से 7 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।



मध्यप्रदेश में नए साल से पहले पड़ेगी कड़ाके की ठंड : मध्यप्रदेश में नए साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी अलर्ट में घना कोहरा छाए रहने और ओस पड़ने की आशंका जताई गई है।
 
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलनी पहले ही शुरू हो चुकी है, क्योंकि गुरुवार सुबह 4 जिलों- रायसेन, धार, ग्वालियर और गुना में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाले अगले 2 दिनों में ग्वालियर, रायसेन, सिवनी और सागर सहित 8 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की आशंका है। शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाले अगले 2 दिनों में भोपाल, जबलपुर, रायसेन, दतिया और मंडला सहित 23 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने का एक और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

भारत क्या है और कैसे आगे जाएगा? शताब्दी वर्ष में RSS का चिंतन

जेल से रिहा होते ही हिरासत में आजम खान, अब ED ने कसा शिकंजा, समर्थकों ने किया हंगामा

अगला लेख