Hanuman Chalisa
✕

बड़ा खुलासा, बालाकोट हमले की सफलता के लिए कूट शब्द था 'बंदर'

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (23:47 IST)
नई दिल्ली। बालाकोट में एक आतंकी शिविर को नेस्तनाबूद करने के लिए ठीक एक साल पहले 26 फरवरी की सुबह जब भारतीय विमानों ने सीमापार करके सफलतापूर्वक अभियान को अंजाम दिया। वायु सेना के तत्कालीन कमांडर हरि कुमार ने वायु सेना प्रमुख को इसकी सफलता की जानकारी देने के लिए कूट शब्द 'बंदर' का इस्तेमाल किया। हिंदी भाषा में वानर पशु के लिए 'बंदर' शब्द का इस्तेमाल होता है और फारसी में इसका आशय ‘बंदरगाह’ से होता है।
 
अब सेवानिवृत्त हो चुके कुमार ने 26 फरवरी, 2019 को तड़के 3:55 बजे तत्कालीन वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ को फोन कर उस गोपनीय अभियान की सफलता की पुष्टि के लिए ‘बंदर’ शब्द का इस्तेमाल किया।
 
एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) कुमार का आज जन्मदिन भी है। उन्होंने बालाकोट हमले की पहली बरसी पर उस अभियान को याद किया जिसे पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के 12 दिन बाद अंजाम दिया गया था।
 
कुमार ने कहा कि 25 फरवरी को मेरे लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम में वायु सेना प्रमुख ने मुझसे अभियान की तैयारियों के बारे में पूछा। तब उन्होंने मुझसे कहा कि अभियान सफल होने पर मुझे फोन करके ‘बंदर’ कहें।
 
बालाकोट हमले के मुख्य सूत्र रहे कुमार उस समय पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। यह कमान पाकिस्तान की सीमा के पास भारत के हवाई क्षेत्र की रक्षा की जिम्मेदारी निभाती है।
 
कुमार ने याद करते हुए कहा, '26 फरवरी को तड़के करीब 3:55 बजे मैंने वायु सेना प्रमुख को फोन किया और बंदर कहा।'
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख