Daily Horoscope
✕

कोचिंग सेंटरों पर होगी कार्रवाई

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (18:57 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में आश्वासन दिया कि छात्रों पर मेरिट में आने के लिए दबाव बना रहे कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
कांग्रेस की विप्लव ठाकुर ने सदन में शून्यकाल के दौरान कोटा के कोचिंग सेंटरों में छात्रों की आत्महत्या का मामला उठाया और कहा कि सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों के भीतर 100 से ज्यादा छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। 
 
उन्होंने कहा कि छात्रों पर माता-पिता और इन कोचिंग सेंटरों का भारी दबाव होता है जिससे वे अपना स्वाभाविक जीवन भूल जाते हैं। कई इस दबाव से टूटकर अपना जीवन समाप्त कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कोचिंग सेंटरों के लिए कानून बनाना चाहिए और पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। ठाकुर की इस मुद्दे का उपसभापति पीजे कुरियन ने भी समर्थन किया। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

हिसाब तो देना ही पड़ेगा! धन्नीपुर मस्जिद की फंडिंग पर उठे सवाल, वक्फ बोर्ड पर अनियमितता के आरोप

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

MP में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने पर काली दीपावली मनाने की दी चेतावनी

इंडिया केम-2026: पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख