dharma sangrah

स्‍वच्‍छता से परिवारों को होगी इतनी बचत...

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (18:00 IST)
नई दिल्ली। स्वच्छता मिशन के तहत साफ-सफाई पर एक रुपए खर्च करने पर लोगों को बीमारी की रोकथाम आदि से सवा चार रुपए की बचत हो रही है।
        
यह जानकारी यूनिसेफ के वरिष्ठ अधिकारी निकोलस ओसबर्ट ने सोमवार को यहां 'स्वच्छता ही सेवा' पर आयोजित एक समारोह में यह जानकारी दी। समारोह की अध्यक्षता पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने की।   
       
ओसबर्ट ने बताया कि भारत के 12 राज्यों के दस हजार परिवारों में किए गए सर्वेक्षण से इस बात का पता लगा है कि स्वच्छता अभियान पर यदि एक रुपया खर्च किया जाता है तो एक परिवार को चार रुपए 30 पैसे की बचत होती है।
 
उन्होंने कहा कि स्‍वच्‍छता मिशन के आर्थिक प्रभाव पर किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि खुले में शौच से मुक्त गांवों एवं कस्बों में साफ-सफाई के कारण बीमारियां कम होती हैं, जिससे दवा, चिकित्सा पर खर्च कम होता है तथा मृत्यु दर भी कम होती है। इससे औसतन एक परिवार की हर वर्ष 50 हजार रुपए की बचत होती है। 
      
अय्यर ने कहा कि भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किए गए एक लाख 40 हजार परिवारों के सर्वेक्षण से पता लगा है कि 91 प्रतिशत लोग शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं। (वार्ता) 

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

अगला लेख