dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्री के 'स्वच्छता' अभियान में कई हस्तियां लेंगी हिस्सा

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (00:17 IST)
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा का नाम उन हस्तियों की सूची में शुमार हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लेंगी।
 
प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत योजना के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर ये सितारे ‘श्रमदान’ और शौचालय निर्माण करने को तैयार हो गए हैं।
 
सचिन तेंदुलकर के अलावा फिल्म कलाकार अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा, उद्योगपति मुकेश अंबानी रिपीट मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी मुंबई में इस स्वच्छता अभियान की अगुवाई करेंगे।
 
अभियान के एक हिस्से के रूप में सरकार ने दूरदर्शन पर फिल्म ‘टायलेट : एक प्रेम कथा’ को प्रसारित किया था। असम के गायक पापोन और अभिनेत्री मधुरिमा ने भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लेने को हामी भर दी है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस’ के संस्थापक स्वामी चिदानंद 25 सितंबर को ॠषिकेश में गंगा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करेंगे।
 
‘स्वच्छता अभियान’ को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को एक पुण्य का काम बताते हुए खेल तथा सिनेमा सहित कई प्रभावी क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को इसे अपना समर्थन देने की अपील की थी। (भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई; ईरान की मदद करने वाली 9 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

अगला लेख