ramcharitmanas
✕

आडवाणी और आनंदीबेन ने लगाई झाड़ू

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (18:50 IST)
अहमदाबाद/ पोरबंदर। गुजरात में गुरुवार को महात्मा गांधी की 145वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली पोरबंदर तथा अहमदाबाद स्थित ऐतिहासिक साबरमती आश्रम में विशेष कार्यक्रमों के आयोजन किए गए जबकि मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पोरबंदर में झाड़ू लगाकर राज्यव्यापी सफाई अभियान की शुरुआत की।
वरिष्ठ भाजपा नेता तथा गांधीनगर के सांसद लालकृष्ण आडवाणी ने भारत स्वच्छता अभियान के तहत अहमदाबाद में झाड़ू लगाई तथा नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सफाई संबंधी उपकरणों का वितरण किया। 
 
इस मौके पर उन्होंने नगरवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। आडवाणी के साथ ही साथ उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी और अहमदाबाद की मेयर श्रीमती मीनाक्षीबेन पटेल और कई गणमान्य लोगों ने भी झाड़ू लगाई।
 
राज्यपाल ओपी कोहली ने अहमदाबाद में गांधी आश्रम में बापू को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वहां झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में शिकरत की।
 
बापू को श्रद्धांजलि के तौर आयोजित राष्ट्रव्यापी भारत स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा रेलवे स्टेशनों तथा अन्य स्थानों पर भी साफ-सफाई के कार्यक्रम राज्य के सूरत, राजकोट, जूनागढ़, जामनगर, वडोदरा, पाटन, गोधरा आदि सभी जगहों पर आयोजित किए गए।
 
स्वच्छता अभियान का बहिष्कार करने वाली मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को केवल गांधी जयंती मनाई। पार्टी ने अहमदाबाद के गांधी पुल पर इस मौके पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर नशामुक्ति तथा शोषण मुक्ति की शपथ ली। (वार्ता)
Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?