ganesh chaturthi

CBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (20:39 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 4 मई से 10 जून तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा तथा इनके परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मार्च से होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं आमतौर पर जनवरी में होती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में शुरू होती हैं तथा मार्च में संपन्न होती हैं। हालांकि, इस बार परीक्षाएं कोविड-19 महामारी की वजह से विलंब से होंगी।
 
पोखरियाल ने कहा कि कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं चार मई से 10 जून तक होंगी। स्कूलों को एक मार्च से प्रयोगात्मक परीक्षाएं करने की अनुमति होगी। दोनों कक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। परिणामों की घोषणा 15 जुलाई तक कर दी जाएगी।
 
अनेक स्कूल छात्रों को तैयार रखने के लिए पहले ही पूर्व-बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कर चुके हैं। सीबीएसई ने इस महीने के शुरू में घोषणा की थी कि 2021 में बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं, लिखित माध्यम में आयोजित की जाएंगी।
 
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में वर्ष 2020 में स्कूल बंद कर दिए गए थे। कुछ राज्यों में इन्हें 15 अक्टूबर से आंशिक तौर पर खोल दिया गया था। हालांकि कुछ राज्यों ने संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। हाल ही में निशंक ने ये घोषणा की थी कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी तक नहीं होंगी।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख