Daily Horoscope
✕

बंगला नंबर 12, जहां रहेंगे CJI गोगोई

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (18:33 IST)
भारत के मुख्‍य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) रिटायरमेंट के बाद गुवाहाटी के सामान्य से इलाके में बने बंगले में रहेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई 17 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।

मूलत: असम के रहने वाले गोगोई का बंगला गुवाहाटी शहर के सामान्य इलाके में होगा। CJI का बंगला तैयार हो चुका है और नवरात्रि के मौके पर गुवाहाटी यात्रा के दौरान वे इसी बंगले में रुके थे।

रंजन गोगोई के आवास का पता होगा बंगला नंबर 12, गीतानगर पुलिस स्टेशन के पास, मदर टेरेसा रोड, हाथी घर, चिराली, गुवाहाटी। यह बंगला ही उनकी कुल अचल संपत्ति है, जिसे उन्होंने रिटायरमेंट के बाद रहने के लिए बनवाया है।
असम के लोगों को इस बात पर भी गर्व है कि गोगोई राम मंदिर मामले में फैसला देने जा रहे हैं। न्यायमूर्ति गोगोई रिटायरमेंट के बाद नवंबर के मध्य से स्थाई रूप से गुवाहाटी में ही रहेंगे।

अयोध्या मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस गोगोई ने फैसले के लिए 18 अक्टूबर की तारीख को अनुकूल मानते हुए कहा था कि यदि हम इस मामले में 4 सप्ताह में फैसला सुना देते हैं तो यह अद्भुत होगा। 3 अक्टूबर 2018 को दीपक मिश्रा के रिटायरमेंट के बाद उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।
लेखक के बारे में
दीपक असीम

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख