dharma sangrah
✕

‍चिराग पासवान का आरक्षण पर बड़ा बयान, अमीर दलित छोड़ दें कोटा

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (23:41 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संपन्न दलितों को आरक्षण छोड़ देना चाहिए। 
 
उन्होंने अपनी बात के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि जिस तरह समृद्ध लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी, उसी तरह संपन्न दलितों को भी आरक्षण का त्याग कर देना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में चिराग ने कहा कि इससे दलित समुदाय के बाकी लोगों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। 
 
रामबिलास पासवान के पुत्र चिराग ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो जिन्हें आरक्षण की सही मायनों में जरूरत है उन्हें अधिक से अधिक मदद मिल पाएगी। हालांकि चिराग ने कहा ऐसा कानून बनाकर नहीं किया जा सकता बल्कि लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि वे स्वेच्छा से फैसला ले सकें। 
 
चिराग ने कहा कि मैं जातिरहित समाज की आशा करता हूं और यह मेरा लक्ष्य भी है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार से आता हूं जहां जातिगत समीकरण हावी रहते हैं और इस दिशा में बिहार और उत्तर प्रदेश बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि वे चाहतीं तो इस दिशा में बहुत कुछ कर सकती थीं, लेकिन उनका ध्यान मूर्तियां बनाने पर ज्यादा था। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख