kundali milan
✕

जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन बोला, दशकों से सीमा पर नहीं चली एक भी गोली

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (09:48 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन के राजदूत ने मेलमिलाप का संदेश देते हुए सीमा विवाद का अंतिम समाधान होने तक सीमा पर दोनों ओर से अमन-चैन बनाए रखने पर जोर दिया, साथ ही रेखांकित किया कि पड़ोसियों के बीच विवाद सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से भारत-चीन सीमा पर एक गोली नहीं चली है, अमन-चैन बना हुआ है। जिनपिंग 11 अक्टूबर को 2 दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं।

भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने एक साक्षात्कार में कहा कि दोनों उभरती एशियाई ताकतों को सीमा विवाद के चलते द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा विवाद का अंतिम समाधान होने तक हमें संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में अमन-चैन बनाए रखने की जरूरत है।

ALSO READ: 2 दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे चीन के राष्‍ट्रपति जिनपिंग, पीएम मोदी से करेंगे वार्ता
चीनी राजदूत ने कहा कि हम रेखांकित करना चाहते हैं कि पड़ोसियों में मतभेद सामान्य है और इससे पार पाने का तरीका यह है कि विवादों का सही ढंग से सामना किया जाए और उसका हल बातचीत और विमर्श से किया जाए।
 
सुन ने भारत-चीन सीमा विवाद को इतिहास की ओर से छोड़ा गया जटिल और संवेदनशील मामला बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से भारत-चीन सीमा पर एक गोली नहीं चली है, अमन-चैन बना हुआ है और सीमा विवाद भारत-चीन संबंधों का सिर्फ एक हिस्सा है।
 
 
चीनी राजदूत ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे नेताओं के बीच सीमा विवाद को सही तरीके से देखने और द्विपक्षीय संबंधों के विकास को प्रोत्साहित करने पर अहम सहमति बनी है और उनके राजनीतिक मार्गदर्शन में दोनों पक्षों के संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रतिनिधियों की बैठक की प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि इस कोशिश का मकसद पारदर्शी, तार्किक और आपसी सहमति से सीमा विवाद का हल करना है।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख