dharma sangrah
✕

भारतीय सामान की चीन में 'नो एंट्री'

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (20:07 IST)
एक तरफ चीन के सामान भारत में छाए हुए हैं, तो दूसरी तरफ चीन के बाजार में प्रवेश की भारतीय निर्यातकों की लालसा लंबे समय से पूरी नहीं हो पा रही है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 27-28 अप्रैल को वुहान में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिले तब इस मसले पर बातचीत के बाद कुछ ठोस नतीजे की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आइए देखते हैं कि भारत के कौन से सामान पूरी दुनिया खरीदती है, लेकिन चीन ने नो एंट्री लगा रखी है...
 
चावल : भारत दुनियाभर में 5.3 अरब डॉलर (करीब 3 खरब 33 अरब रुपए) का चावल निर्यात करता है, लेकिन चीन भारत से चावल आयात नहीं करता। ध्यान रहे कि चीन हर साल 1.5 अरब डॉलर (करीब 99 अरब रुपए) का चावल विदेशों से खरीदता है।
भैंस का मांस : भारत हर साल 3.68 अरब डॉलर (करीब 2 खरब 45 अरब रुपए) की कीमत के भैंसों का मांस निर्यात करता है, लेकिन चीन भारत से भैंसे का मांस आयात नहीं करता। हालांकि, अन्य देशों से वह 2.45 अरब डॉलर (करीब 1 खरब 63 अरब रुपए) कीमत का भैंसे का मांस आयात करता है।
 
दवाइयां : भारत में बनीं दवाइयां दुनियाभर में निर्यात होती हैं। हर साल भारत को दवाइयों के निर्यात से 10 करोड़ 95 लाख डॉलर (करीब 7 अरब 29 करोड़ रुपए) का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं, चीन भी हर साल 62 करोड़ 50 लाख डॉलर (करीब 41 अरब 63 करोड़ रुपए) की दवाइयां विदेशों से खरीदता है, लेकिन भारत से वह एक रुपए की भी दवाई नहीं मंगवाता। 
 
एल्युमिनियम एलॉय : भारत सालाना 12 करोड़ 10 लाख डॉलर (करीब 8 अरब रुपए) मूल्य के एल्युमिनियम एलॉय का निर्यात करता है जबकि चीन अपने 87 करोड़ 40 लाख डॉलर (करीब 58 अरब रुपए) मूल्य के एल्युमिनियम एलॉय के आयात में से भारत से सिर्फ 2 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए) का ही आयात करता है। यानी यहां भी लगभग नाकाबंदी।
 
बढ़ता व्यापार घाटा : चीन की इसी बेरुखी की वजह से उसके साथ भारत का व्यापार घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। वित्त वर्ष 2016-17 में यह आंकड़ा बढ़कर 71.45 अरब डॉलर (करीब 47 खरब 60 अरब रुपए) तक पहुंच गया। भारत ने चीन को जहां 10.17 अरब डॉलर (करीब 6 खबर 77 अरब रुपए) मूल्य का सामान निर्यात किया तो चीन से यहां 61.28 अरब डॉलर (करीब 40 खरब 82 अरब रुपए) मूल्य का सामान आया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख