biodatamaker

तनाव के बीच चीन कर रहा भारतीय पर्यटकों को आमंत्रित

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (14:08 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिशों के तहत वहां के हेन्नान प्रांत के सान्या पर्यटन क्षेत्र को यहां प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। 
 
सान्या क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए राजधानी में रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली-एनसीआर के टूर ऑपरेटरों ने भाग लिया। सान्या दक्षिणी चीन स्थित हेन्नान प्रांत में एक छोटा ऊष्णकटिबंधीय समुद्र तट है। सान्या को चीन का हवाई द्वीप भी कहा जाता है।
 
सान्या क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित रोड शो में एजेंट, होटल मालिकों और अधिकारियों के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस प्रतिनिधिमंडल में सान्या टूरिज्म डेवलेपमेंट कमीशन, मार्केटिंग कम्युनिकेशन सेंटर के उपनिदेशक झांग यू थॉमसन और सान्या टूरिज्म एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष झांग यांग भी शामिल थे।
 
इसमें सान्या के निजी क्षेत्र टूर एंड ट्रैवल इंडस्ट्री और होटल उद्योग से जुड़ीं कंपनियों जैसे चाइना सदर्न एयरलाइंस कंपनी लिमिटेड, इंटरकॉन्टिनेंटल सान्या रिजॉर्ट, हिल्टन सान्या यालोंग बे रिजॉर्ट एंड स्पा, बिंगलेंगगु हेन्नान ली और माओ कल्चरल होरिटेड पार्क, ग्रैंड हयात सान्या हाइतांग बे और सान्या के मेंडेरियन होटल के प्रतिनिधि भी शामिल थे। (वार्ता)
Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

अगला लेख