Hanuman Chalisa
✕

चीन ने LAC पर तैनात किए 100 से ज्यादा एडवांस रॉकेट लॉन्चर्स, क्या युद्ध की है तैयारी...

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (08:25 IST)
भारत और चीन के बीच LAC पर जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच सैन्य कमांडर स्तर पर चल रही बातचीत के बाद भी आए दिन भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ और झड़पों की खबरे आ रही है। वर्तमान में संवेदनशील क्षेत्र में एलएसी से लगे क्षेत्र में दोनों ओर के लगभग 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं।
 
इस बीच साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन ने भारत के साथ अपनी हाई एल्टिट्यूड वाली सीमा पर 100 से अधिक एडवांस लॉन्ग रेंज रॉकेट लॉन्चर्स की तैनाती की है। कहा जा रहा है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी हिमालय की खून जमा देने वाली सर्दियों की तैयारियां कर रही है।
 
भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे पहले ही कह चुके हैं कि पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन की ओर से सैन्य जमावड़ा और व्यापक पैमाने पर तैनाती को बनाए रखने के लिए नए बुनियादी ढांचे का विकास चिंता का विषय है। भारत, चीनी पीएलए की सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है।
 
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे कई क्षेत्रों में भारत और चीन की सेनाओं के बीच लगभग 17 महीनों से गतिरोध बना हुआ है। वैसे दोनों पक्ष श्रृंखलाबद्ध वार्ता के बाद टकराव वाले कई बिंदुओं से पीछे हटे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि चीन के बढ़ते आक्रामक तेवर से दुनियाभर में चिंता फैली है। हाल की में चीन ने एक बेहद खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो परमाणु क्षमता से लैस है। खास बात यह है कि इस मिसाइल का बेहद गुप्त तरीके से परीक्षण अंतरिक्ष में हुआ है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख