biodatamaker
✕

बाल दिवस पर बच्चों ने दौड़ में लिया हिस्सा

Updated: शनिवार, 14 नवंबर 2015 (15:25 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को बाल दिवस के मौके पर आयोजित 'रन फॉर चिल्ड्रेन' में गायक और राजनीतिज्ञ बाबुल सुप्रियो तथा ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेन्दर गुप्ता ने करीब 3,000 छात्र-छात्राओं के समूह का नेतृत्व किया।

सुप्रियो और गुप्ता ने बच्चों को दौड़ और व्यायाम के लाभों के बारे में बताया और झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। यह आयोजन एक गैरसरकारी संगठन प्रयास ने किया था।

गुप्ता ने कहा कि बचपन ताकत और सहनशीलता बनाने का समय होता है, क्योंकि बच्चों में बहुत ऊर्जा होती है। स्कूली बच्चों को यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसी दौड़ में हिस्सा लेना चाहिए कि वे न सिर्फ पढ़ने में होशियार हों बल्कि शारीरिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त हों। 'रन फॉर चिल्ड्रेन' सुबह 7 बजे चाणक्यपुरी इलाके में स्थित सेंट्रल सेक्रेटेरियट ग्राउंड से शुरू हुई।

प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर सोसायटी एक राष्ट्रीय स्तर का, मानवीय सहायता करने वाला, बच्चों पर केंद्रित विकास संगठन है जिसके 236 केंद्र देशभर में फैले हैं। इनमें बच्चों के 22 आवासगृह शामिल हैं।

हर साल 14 नवंबर को यह एनजीओ दिल्ली के अन्य गैरसरकारी संगठनों, सरकार, निजी स्कूलों, कॉर्पोरेट और अन्य संगठनों के साथ मिलकर यह आयोजन करता है। इस मौके पर सुप्रियो ने अपने गाए कुछ गीत भी पेश किए। (भाषा)
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट