ramcharitmanas
✕

सावधान, हर 15 मिनट में एक बच्चा होता है यौन अपराध का शिकार

Updated: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (08:02 IST)
नई दिल्ली। बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन क्राई (चाइल्ड राइट्स एंड यू) के एक विश्लेषण के मुताबिक भारत में हर 15 मिनट में एक बच्चा यौन अपराध का शिकार बनता है और पिछले 10 सालों में नाबालिगों के खिलाफ अपराध में 500 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। 

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध के मामलों में से 50 प्रतिशत से भी ज्यादा महज पांच राज्यों में दर्ज किए गए। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। 
 
इसमें कहा गया, 'पिछले 10 सालों में नाबालिगों के खिलाफ अपराध में 500 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई और 2016 में 1,06,958 मामले सामने आए जबकि 2006 में यह संख्या 18,967 थी।'
 
बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आने वाले अपराधों के 2016 में हुए विश्लेषण के मुताबिक यौन अपराध देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों का एक तिहाई हिस्सा हैं। 
 
रिपोर्ट में कहा गया, 'यह देखना खतरनाक है कि भारत में हर 15 मिनट में एक बच्चे के खिलाफ यौन अपराध होता है।'
 
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब जम्मू - कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिगों के साथ हाल में हुई बलात्कार की घटनाओं को लेकर देश में आक्रोश व्याप्त है। 
 
इसमें कहा गया, 'जहां बच्चों के खिलाफ अपराध के दर्ज मामलों में से 15 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश के हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (14 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (13 प्रतिशत) आते हैं। (भाषा)

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख