kundali milan
✕

इंटरैक्टिव सेशन में शामिल हुए CM मोहन यादव, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (20:16 IST)
CM Mohan Yadav participated in the third interactive session : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे और हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड के इक्विपिंग एवं फाइनल असेंबली का अवलोकन किया। उन्‍होंने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग भी करेंगे।
ALSO READ: प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मोहन यादव
मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बेंगलुरु आकर अच्छा लगा, यहां तेजस को देखकर आनंद आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां विजिट करके गए हैं। उनकी भावना है कि हमारे देश की समय के साथ गति बढ़े और देश आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि यह गौरवशाली क्षण है, जब स्वदेशी एयरक्राफ्ट के माध्यम से भारत ने दुनिया में अलग धाक बनाई है, ऐसे में इस संस्थान का बहुत योगदान है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं और इस संस्थान को मध्यप्रदेश में भी ब्रॉन्च खोलने का आमंत्रण दे रहा हूं।

उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग : उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के प्रमुख औद्योगिक केंद्र भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बैंगलुरु में 7 और 8 अगस्त 2024 को तीसरे इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), टेक्सटाईल एवं गारमेंट, एयरोस्पेस एवं डिफेंस, ऑटोमोबाइल एवं ओईएम, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।
ALSO READ: MP : लाड़ली बहना आभार कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, जबेरा को लेकर किया ये बड़ा ऐलान
साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवाचारों को रेखांकित करते हुए उद्योगपतियों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राउंड टेबल मीटिंग और नेटवर्किंग डिनर पर भी उद्योगपतियों से निवेश को लेकर संवाद करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख