dharma sangrah
✕

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (00:03 IST)
Chief Justice DY Chandrachud's statement on stringent laws : प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को कहा कि निजी और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों की कोई कमी नहीं है, लेकिन अकेले कानून से न्यायपूर्ण व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज को भी अपना पितृसत्तात्मक सामाजिक रवैया त्यागना होगा।
ALSO READ: मोदी की गणेश पूजा पर बवाल, शिवसेना UBT ने कहा- हमारे मुकदमों से अलग हों CJI
न्यूज18 नेटवर्क के ‘शी शक्ति’ कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, हमें पुरुषों की धारणा से परे देखने के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत क्षमता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी और सार्वजनिक स्थितियों में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस और प्रक्रियात्मक कानूनी प्रावधानों की कोई कमी नहीं है, लेकिन केवल कड़े कानूनों सहित अच्छे कानूनों से ही न्यायपूर्ण समाज का निर्माण नहीं हो सकता।
ALSO READ: CJI के घर गणेश पूजा में क्यों शामिल हुए पीएम मोदी, विपक्ष के सवाल पर भाजपा नाराज
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, महिलाओं के अधिकारों के बारे में बात करना महिलाओं का काम नहीं है। मैंने जीवन के कुछ बेहतरीन सबक अपनी महिला सहकर्मियों से सीखे हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​है कि बेहतर समाज के लिए महिलाओं की समान भागीदारी महत्वपूर्ण है। भारत के संविधान को अपनाने से पहले, हंसा मेहता, जो नारीवादी थीं, ने भारतीय महिला जीवन चार्टर का मसौदा तैयार किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख