dharma sangrah
✕

पीएम मोदी पर चिदंबरम का पलटवार, क्‍या विधेयक के खिलाफ वोट करना संसद का विरोध है

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (23:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि क्या किसी विधेयक के खिलाफ वोट करने का मतलब संसद का विरोध करना होता है।

पूर्व गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री सांसदों को नागरिक जिम्मेदारी का नया सबक पढ़ा रहे हैं। मुझे नहीं पता था कि अगर कोई सांसद संसद में किसी विधेयक के खिलाफ मतदान करता है, तो वह सांसद संसद के खिलाफ विरोध कर रहा है।

उन्होंने कहा, हम उन लोगों को शरण देने और अंततः उन्हें नागरिकता देने के खिलाफ नहीं हैं, जो पाकिस्तान में सताए गए हैं, चाहे वे हिंदू हों, सिख हों, जैन हों या ईसाई हों। उन्होंने कहा, हम केवल यह मांग करते हैं कि कानून सभी सताए गए लोगों पर समान रूप से लागू होना चाहिए, जिसमें पाकिस्तानी अहमदिया, श्रीलंकाई तमिल, भूटानी ईसाई, म्यांमार के रोहिंग्या आदि शामिल हों।

चिदंबरम ने कहा कि आदर्श कानून शरणार्थियों पर एक मानवीय और बिना भेदभाव का कानून होगा। गौरतलब है कि मोदी ने गुरुतिवार को कर्नाटक में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ सप्ताह पहले संसद ने सीएए पारित किया था और कांग्रेस एवं उसके सहयोगी और उनके द्वारा निर्मित तंत्र भारतीय संसद के खिलाफ खड़े हैं।

उन्होंने कहा, हमारे (भाजपा) प्रति उनके मन में जिस तरह की नफरत है, वैसी ही आवाज इन दिनों देश की संसद के खिलाफ भी सुनी जा सकती है। इन लोगों ने देश की संसद के खिलाफ विरोध शुरू किया है। ये लोग दलितों के खिलाफ, दबे-कुचलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जो पाकिस्तान से शरण मांगने के लिए आए हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख