Daily Horoscope
✕

चिदंबरम का मोदी से सवाल, क्या RGF के पैसे लौटाने से चीनी अतिक्रमण खत्म हो जाएगा?

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (12:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) से जुड़े आरोपों को लेकर शनिवार को पलटवार किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि क्या आरजीएफ द्वारा चीन को पैसा लौटा देने से लद्दाख में चीनी सेना का अतिक्रमण खत्म हो जाएगा और पूर्व की यथास्थिति बहाल हो जाएगी?
ALSO READ: BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर
उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अर्द्धसत्य बोलने में माहिर हैं। मेरे सहयोगी रणदीप सुरजेवाला ने कल शुक्रवार को उनकी आधी सच्चाई उजागर की।
 
पूर्व गृहमंत्री ने सवाल किया कि आरजीएफ को 15 साल पहले मिले अनुदान का मोदी सरकार के तहत 2020 में चीन के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने से क्या लेना-देना है? मान लीजिए कि आरजीएफ 20 लाख रुपए लौटा देती है, तो क्या प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी देश को भरोसा दिलाएंगे कि चीन अपना अतिक्रमण खाली करेगा और पूर्व की यथास्थिति बहाल करेगा?
 
उन्होंने कहा कि नड्डाजी, वास्तविकता के धरातल पर आइए, अर्द्धसत्य वाले अतीत में मत रहिए। कृपया भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ पर हमारे सवालों के जवाब दीजिए। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आरोप लगाया है कि 2005 में आरजीएफ को चीनी दूतावास से पैसे मिले थे।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर चीनी घुसपैठ से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि दिव्यांगों के कल्याण एवं भारत-चीन संबंधों पर शोध के लिए आरजीएफ को यह अनुदान मिला था और रिटर्न फाइल करने के दौरान इसका उल्लेख किया गया था। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख