dharma sangrah

चिदंबरम का बड़ा हमला, मोदी ने सुषमा को नहीं बनने दिया पीएम

Updated: रविवार, 8 जुलाई 2018 (14:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा है कि 2014 के आम चुनाव के बाद सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री पद की स्वाभाविक दावेदार थीं। नरेंद्र मोदी ने सुषमा के रास्ते में अवरोधक खड़े किए और खुद पीएम बन गए।  
 
चिदंबरम ने एक समाचार पत्र में लिखे अपने लेख में कहा कि सुषमा 2009 से 2014 तक विपक्ष की नेता रही हैं और अगले आम चुनाव में यदि विपक्षी दल चुनाव जीतता है तो लोकतंत्र की परिपाटी के अनुसार विपक्ष का नेता स्वाभाविकरूप से प्रधानमंत्री बनता है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि 2014 का आम चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीता था लेकिन उससे पहले ही 'बाहरी व्यक्ति' अपने बेशुमार राजनीतिक चातुर्य के कारण भाजपा का नेता बन चुका था और उसने सुषमा के प्रधानमंत्री पद तक के रास्ते में अवरोधक खड़ा कर दिया था। बाद में वही व्यक्ति प्रधानमंत्री बन गया।
 
उन्होंने हाल में सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों का भी उल्लेख किया और कहा कि किसी भी भाजपा नेता ने इन टिप्पणियों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ हो गया है कि सुषमा स्वराज के खिलाफ भी वही ताकतें काम कर रही थीं जो विपक्ष के नेताओं के खिलाफ लगातार अनाप-शनाप बोलती हैं। 

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : 22 सितंबर को दो नए चिपसेट का होगा खुलासा

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

अगला लेख