Daily Horoscope
✕

विधानसभा भंग होने पर भड़के चिदंबरम, बोले- राज्यपाल को रास आया गुजरात मॉडल

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (11:20 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को अचानक विधानसभा को भंग कर दिया। महबूबा मुफ्ती के सरकार बनाने संबंधी दावे के कुछ ही देर बाद राज्यपाल द्वारा उठाए गए इस कदम से राजनीति गरमा गई।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने भी राज्यपाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि लोकतंत्र का वेस्टमिंसटर का मॉडल अब आउटडेटेड हो गया है। यह गुजरात मॉडल हैं जो जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को अपील कर रहा है।
 
चिदंबरम ने कहा कि जब किसी ने भी राज्य में सरकार बनाने का दावा नहीं किया तो राज्यपाल विधानसभा को स्थगित कर बेहद खुश थे। जैसे ही किसी ने दावा किया उन्होंने विधानसभा भंग कर दी। 
 
जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता ने बुधवार की रात कहा कि प्रदेश में एक महागठबंधन के विचार ने ही भाजपा को बेचैन कर दिया।
 
महबूबा ने ट्वीट किया, 'एक राजनेता के रूप में मेरे 26 वर्ष के कैरियर में, मैंने सोचा था कि मैं सब कुछ देख चुकी हूं ...। मैं उमर अब्दुल्ला और अंबिका सोनी का तहेदिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं जिन्होंने हमें असंभव दिखने वाली चीज को हासिल करने में मदद की।'
 
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी पांच महीनों से विधानसभा भंग किए जाने का दबाव बना रही थी। यह कोई संयोग नहीं हो सकता कि महबूबा मुफ्ती के दावा पेश किए जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर अचानक विधानसभा को भंग किए जाने का आदेश आ गया।   
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख