Daily Horoscope
✕

IIT रूड़की का दावा, अब इमली से होगा चिकनगुनिया का इलाज

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (23:07 IST)
नई दिल्ली। आईआईटी रूड़की के दो प्राध्यापकों ने दावा किया है कि उन्होंने इमली के बीजों में एक प्रोटीन का पता लगाया है जिनमें विषाणु रोधी गुण हैं और चिकनगुनिया के उपचार के लिए दवाई बनाने में उसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

आईआईटी रूड़की के शोधकर्ताओं के इस दल ने इमली के विषाणुरोधी प्रोटीन वाले एंटीवायरल कम्पोजीशन के पेटेंट के लिए आवेदन किया है और अब वे इससे चिकनगुनिया के उपचार के लिए औषधि तैयार कर रहे हैं।

एक प्राध्यापक शैली तोमर ने बताया, भारत में इमली को अनेक औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है और यह बहुत अच्छा आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ है। इसके फल, बीज, पत्तियों, जड़ों का इस्तेमाल उदर शूल, डायरिया, पेचिश के अलावा अनेक प्रकार की बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि इमली के बीज से निकाला गया लैक्टिन ग्लाइकेन्स अथवा ऐसे शुगर मॉलीक्यूल्स के साथ मिल जाता है जिसमें एन एसिटिलग्लूकोसामीन होता है। इससे मूल कोशिकाओं में जीवाणु घुस नहीं पाता। शोधकर्ताओं का कहना है कि चिकनगुनिया के उपचार में यह काफी कारगर साबित हो सकता है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख