Daily Horoscope
✕

सस्ता हुआ क्रूड ऑइल लेकिन पेट्रोल डीजल के दामों में कोई राहत नहीं

Updated: शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (12:03 IST)
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बीते 7 दिनों से लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों में कंपनियों ने शुक्रवार को कोई इजाफा नहीं किया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमशः 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल के 93.07 रुपए प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपए प्रति लीटर पर है।
 
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज शुक्रवार को 0.13 प्रतिशत गिरकर 104.57 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 बड़े महानगरों में आज शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.81 और डीजल 93.07, कोलकाता में पेट्रोल 111.35 और डीजल 96.22, मुंबई में पेट्रोल 116.72 और डीजल 100.94 तथा चेन्नई में पेट्रोल  107.45 और डीजल 97.52 रु. प्रति लीटर के भाव रहा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख