Hanuman Chalisa

छोटा शकील के एसएमएस से हड़कम्प

Updated: सोमवार, 2 मई 2016 (09:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन एक बार फिर खौफ के साए में है। उसे अपनी जान को खतरा लग रहा है। दरअसल, दाऊद के दाहिने हाथ छोटा शकील ने एसएमएस भेजकर उसके कत्ल की धमकी दी है और ये एसएमएस जेल के ही एक अधिकारी को भेजा गया है। 
धमकी मिलने के बाद तिहाड़ प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। फिलहाल छोटा राजन की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। साथ ही मैसेज की पड़ताल भी जारी है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सबसे बड़े दुश्मन छोटा राजन को एक बार फिर अपनी जान खतरे में दिख रही है।  
 
दाऊद इब्राहिम के सबसे खास गुर्गे छोटा शकील ने छोटा राजन की हत्या करने की कसम खाई है। देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद छोटा राजन को मारने के लिए उसने जेल के लॉ अफसर सुनील गुप्ता के मोबाइल नंबर 98715***** पर एक धमकी भरा एसएमएस भेजा हैं। जिसमें लिखा गया है- द एंड ऑफ छोटा राजन वेरी सून...यानी छोटा राजन का अंत करीब आ गया है...उसे मार डाला जाएगा।
 
 
बताया जा रहा है कि धमकी भरा एसएमएस छोटा शकील ने अपने निजी मोबाइल नंबर 97150***** से जेल अधिकारी सुनील गुप्ता के मोबाइल नंबर पर भेजा। छोटा शकील के नाम से मैसेज मिलते ही तिहाड़ प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी आनन फानन में उस अधिकारी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी, जिसके बाद स्पेशल सेल ने धमकी की जांच शुरू कर दी है। 
 
उधर धमकी भरा एसएमएस मिलने के बाद जेल में छोटा राजन की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में चौबीसों घंटे रहने वाले डॉन के आस-पास जवानों का घेरा और बड़ा कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

अगला लेख