ganesh chaturthi

चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की नई व्यवस्था

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (20:38 IST)
देहरादून। बद्रीनाथ मंदिर में स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद बेचने से हुए लाभ से उत्साहित उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर सभी मंदिरों के लिए ऐसे प्रसाद को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। राज्य में हर वर्ष लगभग तीन करोड़ श्रद्धालु आते हैं जिनमें से अगर केवल 80 लाख श्रद्धालुओं को भी 100-100 रुपए का प्रसाद बेचा जाए तो महिला समूहों को 80 करोड़ रुपए की आय हो सकती है।


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज बताया कि विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में तीन महिला स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों, मंडुआ, कुट्टू और चौलाई से प्रसाद तैयार किया और स्थानीय रेशों जैसे कि बांस और रिंगाल से बनी टोकरियों में इसकी पैकेजिंग की।

वत ने बताया कि 10-10 महिलाओं के तीन समूहों ने बद्रीनाथ धाम में मात्र दो महीने में स्थानीय उत्पादों से निर्मित 19 लाख रुपए का ऑर्गेनिक प्रसाद बेचा। प्रसाद की इनपुट लागत 10 लाख रुपए रही और नौ लाख रु का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस तरह समूह की प्रत्येक महिला को 30 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हुई। इस प्रयोग की सफलता के बाद उत्तराखण्ड के 625 मंदिरों में स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद बेचा जाएगा।

रावत ने कहा कि राज्य में हर वर्ष लगभग तीन करोड़ श्रद्धालु आते हैं जिनमें से अगर केवल 80 लाख श्रद्धालुओं को भी 100-100 रुपए का प्रसाद बेचा जाए तो महिला समूहों को 80 करोड़ रुपए की आय हो सकती है। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

अगला लेख